{"_id":"5a3fea144f1c1b1f168b50e6","slug":"91514138132-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल मजदूर ने तोड़ा दम
भट्ठे पर मिट्टी का ढेर लगाने के दौरान हादसा हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। भट्ठे पर मांझा लगाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी का शराफत उर्फ बब्बू (42) गांव के ही एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम भट्ठे पर ट्रैक्टर के मांझे से मिट्टी का ढेर एकत्र कर रहा था कि मिट्टी के ढेर पर टायर चढ़ने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया था। इससे ड्राइविंग कर रहा बब्बू ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया था। घटना का पता लगते ही मुनीम समेत भट्ठा मजदूरों ने उसे बाहर निकालकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था, लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। उसने इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी शकीला, बेटे अयान, अनीस, समीर और बेटी रुकैया, रूखसार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।