फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया

युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया
युवक ने बच्चे के साथ किया कुकर्म
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने खेत में ले जाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 11 अप्रैल की शाम उसका 12 वर्षीय बेटा घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला इमरान वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसला कर खेतों की तरफ ले गया। पीड़ित ने बताया कि खेतों में ले जाकर युवक ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते बेटे ने दो दिन तक परिजनों को जानकारी नहीं दी। शनिवार को परेशानी बढ़ने पर उसने परिजनों को जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने बेटे को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed