{"_id":"5b898db142c79246353bc578","slug":"81535741361-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को धुना
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित हरोडा रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को लोगों ने दबोच लिया तथा जमकर पिटाई की, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
शुक्रवार को हरोडा मोड पुल के नीचे एक छात्रा के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को दबोच लिया। भीड़ ने युवक की धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक लोगों को चकमा देकर भाग निकला। वहीं दूसरी घटना रेलवे रोड पर भी हुई, रेलवे रोड पर शुक्रवार को छात्राएं अपने घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी छात्राओं को अपहरण की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि स्कूल-कॉलेज के रास्तों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। वहीं छेड़छाड़ करने वाले युवकों की सुरागरसी कराकर धरपकड़ की जाएगी। भाजपा नेता रिछपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, राजीव यादव, नितिन चौधरी का कहना है कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक है। लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद है, जो आए दिन छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।