{"_id":"5a8876ee4f1c1bb1208b9c11","slug":"81518892782-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज को लेकर शादी से इंकार, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी एक व्यक्ति ने वर वक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर रोके की रस्म के बाद रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के बाद पीड़ित ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
गांव सपनावत निवासी पीड़ित कीरत सिंह के अनुसार वह धौलाना तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत है। उसने कुछ माह पहले अपनी पुत्री का विवाह जिला गाजियाबाद के थाना व गांव मसूरी निवासी युवक से तय किया था। पीड़ित ने बताया कि उसने परिवार के साथ 13 नवंबर 2017 को दो लाख रुपये व सोने के आभूषण देकर अपनाने की रस्म को पूरा किया था। इसके बाद उसकी बेटी की गोद भराई की रस्म 28 नवंबर को की जानी तय की गई थी। सारी तैयारियां पूरी हो जाने के बाद 27 नवंबर को युवक के पिता ने फोन कर कहा कि उसका बेटा शादी से इंकार कर रहा है। उसने अपने छोटे बेटे से शादी कराने की बात कही। बदनामी के डर से पीड़ित अपनी बेटी की शादी उसके छोटे बेटे से भी कराने को राजी हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने तीन लाख रुपये खर्च कर अपने गांव में ही बेटी की गोद भराई की रस्म को पूरा कराया था। इसके बाद उसकी बेटी की शादी 18 मार्च 2018 को होनी तय की गई थी।
20 दिसंबर को युवक के पिता ने फोन कर शादी में एक महंगी कार व पांच लाख रुपये की मांग करते हुए शादी तोड़ देने की धमकी दी। काफी इंतजाम करने के बाद भी जब पीड़ित रकम नहीं जुटा पाया। तो असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है। पीड़ित ने संबंधित थाने में एफआईआर तो दर्ज करा दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को पीड़ित ने एएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एडीएसपी राममोहन सिंह ने तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।