फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   80 Arms license renewal pending.

जिले में 80 शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लंबित

Tue, 18 Oct 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 18 Oct 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
80 Arms license renewal pending.
हथियार - फोटो : अमर उजाला

तमाम प्रयासों के बावजूद जिले के शस्त्र धारकों की नवीनीकरण संबंधी मुश्किलें हल होती नजर नहीं आ रही हैं। पुलिस विभाग के आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) की हीलाहवाली के चलते पिछले दो माह से शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


एडीएम ने एसपी को पत्र लिखकर मामले के निस्तारण के लिए कहा है। जिले में फायरिंग रेंज नहीं होने के कारण शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण का मामला अटका है।

प्रशासन द्वारा अगस्त माह में काफी प्रयासों के बाद तीन दिन बुलंदशहर फायरिंग रेंज में टेस्ट की अनुमति लेकर 40 शस्त्र लाइसेंसों का नवीनीकरण किया गया था। अगस्त के बाद से 80 शस्त्र धारकों की फाइल शस्त्र विभाग में अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आरआई पुलिस लाइन द्वारा बुलंदशहर या अन्य जिले में फायरिंग रेंज से हापुड़ के आवेदकों के लिए डेट लेनी होती है। मगर पिछले दो माह से डेट नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शस्त्र धारकों की मांग पर एडीएम रजनीश राय ने एसपी अलंकृता सिंह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान के लिए कहा है। एडीएम रजनीश राय ने बताया कि इसके लिए एसपी से पत्र व्यवहार किया गया है।


जल्द ही शस्त्रों के नवीनीकरण कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि उन्हें पत्र नहीं मिला है। पत्र के आधार पर आरआई को आदेशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed