फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई

युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई

विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

गढ़मुक्तेश्वर। पड़ोस की युवती को धोखे से मेरठ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले में महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाली रिहाना करीब पांच दिन पहले उसके घर पहुंची, जिसने बताया कि मायके में उसका एक परिजन बीमार है। जिसे देखने के लिए वह उसकी बेटी को अपने साथ ले जाना चाहती है। पीड़ित ने बताया पड़ोस का मामला होने के चलते उसने बेटी को रिहाना के साथ मेरठ भेज दिया। ग्रामीण का कहना है कि घर लौटने के बाद बेटी ने बताया कि मेरठ क्षेत्र के गांव में पहुुंचने के बाद महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और एक कमरे में बंधक बना लिया। जिसके बाद तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसके बाद पड़ोसी महिला उसे घर छोड़ गई। ग्रामीण ने महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिहाना, साजिद, आलेनवी, मनसूफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed