फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नहर में अज्ञात महिला का शव मिला

नहर में अज्ञात महिला का शव मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहर में अज्ञात महिला का शव मिला
नहर में अज्ञात महिला का शव मिला
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बक्सर नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सिंभावली क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कई घंटों की कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के जंगल से होकर निकल रही मध्य गंग नहर में रेगुलेटर के पास बुधवार सुबह एक महिला करीब तीस साल का शव देख खेतों में काम करने जा रहे किसान वापस आ गए। इस संबंध में थाने में खबर दी तो एसओ नीरज कुमार पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला का शव नहर के बाहर निकलवाकर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने पर शव को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इस दौरान सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शिनाख्त न होने पर महिला का शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। फौरी तौर पर मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान तो नहीं दिखाई दिए, लेकिन उसके कपड़े अस्त व्यस्त होने से लोगों में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव नहर में फेंकने की चर्चा जोरों पर चल रही है। एसओ का कहना है कि महिला का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा हैै, जो संभवत: कहीं पीछे से पानी में बहकर आया है। महिला की मौत समेत उससे जुड़े दूूसरे सभी पहलुओं का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल आसपास के थानों को अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

नहर में पानी ही नहीं तो शव कैसे बह कर आया
अज्ञात महिला कौन है और कहां की रहने वाली थी, उसकी मौत किस वजह से हुई और फिर शव नहर में कैसे पहुंचा ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो पहेली बने हुए हैं। नहर में मिले शव को पुलिस कहीं पीछे से पानी के साथ बहकर आने की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पाल झाड़ने की कवायद कर रही है, लेकिन नहर के आसपास काम करने वालों समेत स्थानीय लोगों का कहना हैै कि नहर में 25 नवंबर के बाद से पानी की सप्लाई नहीं आई, तो फिर पीछे से महिला का शव किस तरह नहर में बह आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 7
शराब ठेके के पास हापुड़ के अधेड़ का शव मिला
पुलिस रात में ठंड लगने से मौत होने की बात कहकर झाड़ रही पल्ला
रात में होने वाले पुलिस गश्त की पोल भी खुलकर सामने आई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। शराब ठेके के पास हापुड़ के अधेड़ का शव मिला है। पुलिस रात में ठंड लगने से मौत होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, जिससे रात में होने वाले पुलिस गश्त की पोल भी खुलकर सामने आ गई हैै।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शराब ठेके से कुछ दूर बुधवार सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। इसका पता लगते ही बक्सर और उससे सटे सिंभावली में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने स्थानीय लोगों को बुलाकर पूछताछ की तो कुछ देर में मृतक के नाम पते की जानकारी मिल गई। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी धर्मेंद्र 50 साल के रूप में हुई है, जो बक्सर के एक ढाबे पर मजदूरी करता था और तीन बच्चों का पिता था। एसओ का कहना है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था जो संभवत: मंगलवार रात को ज्यादा नशे में होने के कारण सड़क किनारे गिर गया और रातभर वहीं पड़े रहने से ठंड की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा।

पुलिस के रात्रि गश्त की खुली पोल
हापुड़ के मजदूर धर्मेंद्र की मौत को लेकर एसओ नीरज कुमार जो कहानी बता रहे हैं, अगर उस पर यकीन किया जाए तो भी इससे पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खुलकर सामने आ गई है। क्योंकि सबसे संवेदनशील माने जाने वाले शराब ठेके के आसपास मंगलवार रात में क्या पुलिस ने गश्त नहीं किया और अगर गश्त किया तो फिर सड़क किनारे पड़े धर्मेंद्र पर नजर क्यों नहीं गई। यह माना जाए कि गश्त के दौरान नजर जाने के बाद भी पुलिस ने सड़क किनारे बेसुध पड़े अधेड़ को नजर अंदाज करते हुए थाने अथवा किसी अस्पताल में पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed