फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गर्भवती समेत दो महिलाओं को मारपीट कर घायल किया

गर्भवती समेत दो महिलाओं को मारपीट कर घायल किया

Tue, 28 Nov 2017 05:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती समेत दो महिलाओं को मारपीट कर घायल किया
गर्भवती समेत दो महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के दो गांवों में एक गर्भवती समेत दो महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर के माजरे लल्लूपुरा निवासी एक गर्भवती महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उसका पति घर में बैठा हुआ था। तभी गांव के ही रहने वाले दो युवक उसके घर में घुस आए और उसके पति के साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने उनके साथ पिटाई शुरू कर दी। पति की पिटाई होते देख जब वह उन्हें बचाने पहुंची तो आरोपियों ने पिटाई करते हुए उसके पेट में लात मार दी। इसके चलते उसकी हालत खराब हो गई। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वही गांव बिल्हारा निवासी एक महिला को भी उसके ही गांव में रहने वाले दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ हरपाल सिंह का कहना है की दोनों मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed