{"_id":"5bd4b23ebdec22696d7811a6","slug":"61540665918-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत आठ घायल हुए, दो मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत आठ घायल हुए, दो मेरठ रेफर
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद, बुलंदशहर के ध्यानार्थ
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दो को मेरठ रेफर कर दिया।
सिंभावली क्षेत्र में वैट मोड़ के पास शुक्रवार की रात में करीब दस बजे एक मिनी टेंकर अमरोहा से दूध लादकर हापुड़ जा रहा था। उसमें नेशनल हाईवे पर ट्रक की साइड लग गई, इसी दौरान पीछे से आ रही मैजिक भी केंटर में टकरा गई। इस घटना में केंटर चालक मुनेश, दूध व्यापारी अनिल, वेदपाल, जयवीर निवासी गजरौला घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़ में स्याना चौपला के फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां सर्विस रोड से निकल रही एक कार को हाईवे पर एक डग्गामार जीप ने साइड मार दी। इससे कार चला रहा भूरे, उसकी पत्नी रश्मि और भतीजी सुमन निवासी जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर घायल हो गई। जो मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती अपने बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे। चौथी घटना गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्पीड ब्रेकर पर हुई, जहां बेलगाम केंटर ने सेंट्रो कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार चला रहा कपड़ा कारोबारी निशांत निवासी मुरादाबाद घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने संदीप और मुनेश को मेरठ रेफर कर दिया।