{"_id":"5bc38da9bdec2269332767a1","slug":"61539542441-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की साड़ी से घोंटा था बहन का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की साड़ी से घोंटा था बहन का गला
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की साड़ी से घाेंटा था बहन का गला
हापुड़। जिस मां के आंचल की छांव में मोनिका पली-बढ़ी, उसी से गला घोंट कर भाई ने उसकी हत्या कर दी। बनखंडा में तीन भाइयों की इकलौती बहन की हत्या से पूरा गांव स्तब्ध है। हत्यारोपी भाई पर इस कदर जुनून सवार था कि उसने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी हत्या की भनक नहीं लगने दी।
पूछताछ में आरोपी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को कई घंटे गायब रहने के बाद मोनिका घर पहुंची थी। कई बार पूछने पर भी उसने सही जानकारी नहीं दी। रात के समय करीब 12 बजे गुड्डू जगा और अलग कमरे में सो रही बहन के पास पहुंचा। इस दौरान उसके हाथ में मां की साड़ी थी और मोनिका गहरी नींद में सो रही थी। तभी उसने साड़ी का फंदा बनाकर मोनिका के गले में डाल दिया और तब तक कसता चला गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के बारे में दूसरे कमरे में सो रहे मां व दूसरे भाई को जरा भी भनक नहीं लगी। इसके बाद गुड्डू ने गले में पड़ी साड़ी को चाकू से काटकर शोर मचाया कि उसने मोनिका के शव को फंदे से उतारा है। आत्महत्या की बात मानकर परिजनों में भी हड़कंप मच गया। गुड्डू के कहने पर ही परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पूरा गांव स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिता की मौत के बाद मोनिका तीनों भाइयों के लाड़ प्यार में पली बड़ी। उसकी एक छोटी सी भूल की इतनी बड़ी सजा दे दी गई।
कहां से आया घर से कुछ दूरी पर पड़ा खून
पुलिस किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात कह रही है, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर सुबह के समय सड़क पर खून मिला था। उस समय आशंका व्यक्त की जा रही थी कि हत्या इसी स्थान पर की गई है। लेकिन पुलिस अब मान रही है कि यह खून किसी जानवर का रहा होगा। हालांकि पुलिस ने खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।