{"_id":"5a1c71ae4f1c1b8b688b5511","slug":"61511813550-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु का मांस बेचते एक दबोचा, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु का मांस बेचते एक दबोचा, एक फरार
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01
प्रतिबंधित पशु का मांस बेचते एक दबोचा, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में प्रतिबंधित पशु का मांस बेच रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मांस को कब्जे में ले लिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में सोमवार की सुबह हाईवे किनारे स्थित हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्ति बोरी में भरकर मांस बेच रहे थे। मंदिर के पास मांस बेचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने मांस बेचते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। तलाशी में बोरी के अंदर 17 पालिथीनों में करीब 17 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस भरा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मांस को कब्जे में ले लिया। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान निवासी वैट और फरार साथी का नाम वसीम निवासी रतूपुरा बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मांस को परीक्षण के लिए लैब भिजवा दिया गया है।