फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारी

तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारी

Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारी
तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

--उपचार के दौरान महिला की मौत हुई
--पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर में नक्का कुआं रोड पर बुधवार सुबह महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेगेवाला निवासी सुरेंद्र कुमार की 55 वर्षीय पत्नी सरोज बुधवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। वह नक्का कुआं रोड पर बारहदरी मैदान के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना में बाइक फिसलने से सवार गुलजारी निवासी जानी थाना मेरठ भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों और राहगीरों ने महिला पुलिस को सूचना दी। इस बीच गुलजारी बाइक समेत मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे महिला के बेटे इंदु ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। इसी दौरान नर्सिंगहोम में उपचार करा रहे आरोपी को लोगों ने पहचान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में इंदु ने गुलजारी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी गुलजारी बाइक से गंगा स्नान करने के लिए आ रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed