फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा चार बहनों का इकलौता भाई गंगा में डूबा

ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा चार बहनों का इकलौता भाई गंगा में डूबा

Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा चार बहनों का इकलौता भाई गंगा में डूबा
गंगा स्नान कर रहा चार बहनों का भाई डूबा
विज्ञापन


ब्रजघाट गंगा में बुधवार को स्नान कर रहा चार बहनों का इकलौता भाई डूब गया। उसको बचाने की कोशिश में एक और युवक डूब गया, जिसे मल्लाहों ने बचा लिया।

गाजियाबाद के सुभाष नगर निवासी सुभाष चंद्र का परिवार बुधवार सुबह जनपद अमरोहा में मीरा बाबा की मजार पर जात लगाकर लौट रहा था। ब्रजघाट में ये गंगा स्नान को रुक गए। स्नान के दौरान 19 वर्षीय पंकज तेज बहाव में डूबने लगा।

यह देख उसकी मां कुसुम, बहन पल्लवी और अरुणा ने शोर मचाया तो पास में स्नान कर रहा अश्वनी निवासी खतौली बचाने के चक्कर में डूब गया। अश्वनी को मल्लाह गणेश, दीपक, काले, दीपचंद व राधे ने जीवित बचा लिया, लेकिन पंकज गंगा में डूब गया।
विज्ञापन


पंकज के डूबने से मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पंकज चार बहनों का इकलौता भाई था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। पंकज की तलाश को मल्लाहों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed