फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सौड़ा गांव के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी

सौड़ा गांव के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सौड़ा गांव के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी
बंद पड़े मकान में हुई चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में बंद मकान से चोर 35 हजार रुपये की नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के अनुसार गांव असौड़ा में महिला शिमला देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह वे गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेन के लिए गई थीं। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। चोर घर से तीन सोने की चैन, 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं खोली हुई एलईडी टीवी घर के बाहर छोड़कर चले गए। पड़ोसी रवि भूषण गौतम के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब एक बजकर 27 मिनट पर दो युवक पैदल गली में आए और वह चोरी करके ले गए। पड़ोस में एक ट्रक का ड्राइवर ट्रक में सो रहा था। उसे चोरों की भनक हुई तो उसने आसपास के लोगों को एकत्र किया। हालांकि मकान में चोरी के बारे में सुबह ही पता चला। देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed