{"_id":"59d674614f1c1bb8538b6125","slug":"51507226721-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद के दौरान बच्चे की आंख में तीर लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलकूद के दौरान बच्चे की आंख में तीर लगा
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंख में घुसा तीर, मेरठ रेफर
- रामलीला मंचन के बाद धनुष-तीर चला रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। रामलीला मंचन के बाद धनुष-बाण चला रहे बच्चों का तीर एक बच्चे की आंख में घुस गया। परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चे को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रामलीला मंचन के दौरान धनुष-बाण चलाने की लीला का कई दिनों तक मंचन देखने के बाद बच्चों में भी राम और लक्ष्मण की तरह धनुष-बाण चलाने की भावना पैदा हो गई। जिसके चलते बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना में बृहस्पतिवार की सुबह कई बच्चे खेलकूद के दौरान धनुष-बाण चला रहे थे। तो धनुष से निकला एक बाण सुशील के छह वर्षीय बेटे अंश की आंख में जा घुसा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अंश को स्थानीय नर्सिंग होम में ले गए, लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बच्चे की आंख में तीर लगने से उसके परिजनों में भारी रोष व्याप्त है, हालांकि ग्रामीण किसी भी कार्रवाई की बजाए मामले को आपसी समझौैते से निपटाने की कवायद कर रहे हैं।
एसओ आरके राठी का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, क्योंकि थाने में सूचना अथवा तहरीर नहीं आई है।