फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   तेरहवीं की रस्म के दौरान खानदानी भिड़े

तेरहवीं की रस्म के दौरान खानदानी भिड़े

Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेरहवीं की रस्म के दौरान खानदानी भिड़े
तेरहवीं की रस्म के दौरान खानदानी भिड़े
विज्ञापन


तेरहवीं की रस्म के दौरान जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर में खानदानियों के बीच मारपीट हो गई।

इसमें महिला समेत दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। गांव जमालपुर में सोमवार को भिखारी सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम हो रहा था।

इसमें पगड़ी की रस्म के दौरान संयुक्त जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर खानदानियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

इससे वहां मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। करीब 15 मिनट तक हुई संघर्ष की इस घटना में मुकेश, किरन पाल, धर्मेंद्र, सुधीर, दलपत और ललित की पत्नी प्रीति तथा दूसरे पक्ष से अंकित, गौरव,
विज्ञापन


हरकिशन घायल हो गए। इन्हें ग्रामीण सिंंभावली को ले आए और पीएचसी में भर्ती करा दिया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला और जमीन-जायदाद हथियाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि तहरीरों के आधार पर जांच पड़ताल कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed