फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आत्महत्या करने आयी विवाहिता को आरपीएफ ने बचाया

आत्महत्या करने आयी विवाहिता को आरपीएफ ने बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या करने आयी विवाहिता को आरपीएफ ने बचाया
आत्महत्या करने आई विवाहिता को आरपीएफ ने बचाया
विज्ञापन


हापुड़। गश्त के दौरान आरपीएफ के जवानों ने ट्रैक पर आत्महत्या के इरादे से लेटी विवाहिता को बचा लिया। विवाहिता को समझाकर उसके परिजनों को सूचना दी गी। मौके पर पहुंचे परिजनों को उसे सौंप दिया।

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात हैड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह और कांस्टेबल संजय कुमार रविवार शाम हापुड़ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ के करीब गेट नंबर 52 के पास उन्हें एक महिला ट्रैक पर लेटी हुई दिखायी दी। इसी दौरान ट्रेन के आने का भी समय हो रहा था। दोनों जवानों ने तुरंत महिला को ट्रैक से उठाया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मेरठ के गंगानगर की रहने वाली है और आत्महत्या के इरादे से यहां आई थी। गृहक्लेश के चलते वह परेशान थी। जवान उसे समझाकर अपने साथ गेट नंबर 52 पर ले आए और महिला से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन बताए गए स्थान पर पहुंच गए और विवाहिता को अपने साथ ले गए। उन्होंने दोनों जवानों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed