{"_id":"5ab2a63b4f1c1bbe758b6b7e","slug":"41521657403-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से 50 हजार लूटे
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से 50 हजार लूटे
हापुड़। ई-रिक्शा में सवार धौलाना के गांव सपनावत निवासी एक बुजुर्ग से दोयमी फ्लाईओवर के पास दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। उसके बाद पुलिस ने मामले को देहात थाना पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव सपनावत निवासी दीनदयाल शर्मा ने बुधवार को रेलवे रोड स्थित बैंक आफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाले थे। दीन दयाल शर्मा को किसी काम से गांव दोयमी जाना था, ऐसे में वे बैंक के बाहर से एक ई-रिक्शा में सवार हो गए। ई-रिक्शा में पहले से ही दो लोग बैठे थे। जब ई-रिक्शा स्वर्ग आश्रम रोड से होते हुए दोयमी फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो दोनों बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये जबरन निकाल लिए और ई-रिक्शा से उतार दिया। चालक और दोनों बदमाश वहां से फरार हो गये। बदमाशों के जाने के बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचते बदमाश फरार हो गये।
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि बुजुर्ग ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन मामला देहात थाना क्षेत्र का है। फिर भी पुलिस को मौके पर जाकर जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल मामले को देहात थाना स्थानांतरित किया जा रहा है।