{"_id":"5946cd424f1c1b123b8b46da","slug":"41497812290-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में गर्भवती महिला समेत चार को मारपीट कर घायल कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मामलों में गर्भवती महिला समेत चार को मारपीट कर घायल कर दिया
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला समेत चार को मारपीट कर किया घायल
बहादुरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में गर्भवती महिला समेत चार को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ के गांव चित्तौड़ा निवासी बब्लू की पत्नी मुनेश देवी ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसके घर पर शौचालय बनाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। शनिवार देर शाम पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने गड्ढा खोदने का विरोध किया,
जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया। महिला का आरोप है रविवार की सुबह उसका पति खेतों पर गया था। तो आरोपी अपनी पत्नी और छोटे भाई के साथ उसके घर में घुस आया।
विज्ञापन
उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला ने बताया कि वह गर्भवती है। शोर-शराबा होने पर आरोपी भाग निकले।
वहीं गांव चांदनेर निवासी धर्मेंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने करीब तीन साल पहले उससे 11500 रुपए उधार लिए थे। तकाजा करने के बाद भी वह उसे बार-बार टरकाता चला आ रहा है।
रविवार को जब उसने आरोपी से पैसे लौटाने का तकाजा किया, तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी, विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने आईं, उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की।
एक अन्य घटना में लहडरा निवासी राजेश ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक शराब पीने का आदी है। उसने रविवार की शाम करीब तीन बजे नशे में उसके साथ गाली-गलौच की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि सभी की तहरीर के आधार पर मामलों की जांच की जा रही है।