फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   4.56 lakh cash looted from power plant.

बिजलीघर से 4.56 लाख कैश लूटकर भागे

Mon, 19 Jun 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 19 Jun 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
4.56 lakh cash looted from power plant.
कैश लूटकर भागे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर में घुसकर बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाश कैशियर व अन्य कर्मचारियों को आतंकित कर दिन दहाड़े 4.56 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। इस सूचना के मिलते ही पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई।

विज्ञापन


पुलिस ने गांव श्यामपुर ददायरा के जंगल में घेराबंदी करते हुए  ग्रामीणों की मदद से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच कर लूटा कैश बरामद कर लिया। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग भी हुई। पुलिस कप्तान हेमन्त कुटियाल मुठभेड़ की कमान स्वयं संभाले थे।
विज्ञापन


सोमवार अपराह्न करीब दो बजे दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने कैश रूम के बाहर बिल जमा कर रहे दो ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अंदर से बंद कैश रूम की खिड़की में तमंचा घुसा कर दरवाजा खुलवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि बदमाशों ने यहां तैनात कैशियर नीटू व एक अन्य कर्मचारी सतेंद्र की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए इनसे पूरे दिन का कलेक्शन के 4.56 लाख रुपये लूटे लिये। बदमाश कर्मचारियों और दोनों ग्राहकों को कैश रूम में ही बंद कर फरार हो गए।

बिजली कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। बाहर से आए चाय वाले के दरवाजा खोलने पर कर्मचारी बाहर निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जेई महरोज दोस्त व कैशियर नीटू ने इस लूट के मामले में कोतवाली में तहरीर दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। स्वर्ग आश्रम रोड पर घूम रही फैंटम पुलिस को बदमाश धनौरा की ओर जाते दिखायी दिए। इस सूचना के फ्लैश होते ही पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को श्यामपुर व ददायरे के जंगल में घेर लिया।

एसपी हेमंत कुटियाल, एडी एसपी राम मोहन सिंह,सीओ शैलेन्द्र राठौर और कोतवाल आर के सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल वहां पहुंच गया। इतना ही नहीं गन्ने के खेत में तपती धूप में एसपी स्वयं कांबिंग का नेतृत्व करने लगे। तभी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से कई राउन्ड गोलियां चलीं।

हालांकि इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को दबोच लिया गया जिनसे लूटी रकम भी बरामद हो गई। बाद में शाम तक तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस खेतों में कांबिग करती रही। भीषण गर्मी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दियां पसीने में तर हो रही थीं।

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों से लूटा गया पूरा कैश बरामद हो गया है। एक पिस्टल भी बरामद की गयी है। दोनों बदमाश सिकंद्राबाद के हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।


उनका मानना है कि अब लूट की वारदातों पर अंकुश लग जायेगा। क्योंकि अधिकतर वारदातों में अपाचे बाईक ही प्रयोग की जा रही थी जो इन बदमाशों से बरामद हो गयी है। उन्होंने इस कांबिंग में सहयोग के लिए ग्रामीणों का भी आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed