{"_id":"5c364184bdec2256c210e172","slug":"31547059588-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
गढ़मुक्तेश्वर। एक नाबालिग छात्रा स्कूल से लौट रही थी कि जंगल वाले रास्ते में खड़े युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसका साथी रखवाली करता रहा। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी पड़ोसी गांव के स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है, जो जंगल के रास्ते से होकर घर से स्कूल आती-जाती है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रा घर लौट रही थी कि जंगल वाले रास्ते में खड़े दो युवकों ने उसे दबोचकर गन्ने के खेत में खींच लिया। इस दौरान एक युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया जबकि उसका दूसरा साथी सड़क पर खड़े होकर रखवाली करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इस बारे में परिजन अथवा पुलिस को बताने पर उसे मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने राहगीरों को अपनी आपबीती सुनाई, जो उसे अपने साथ ले जाकर घर छोड़ आए। छात्रा से दुष्कर्म होने का पता लगते ही परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया, जो कोतवाली को सूचना देकर हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल भी मौका ए वारदात पर पहुंच गए जो जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित छात्रा समेत उसके परिजनों को अपने साथ कोतवाली ले आए। पिता की तहरीर पर जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला निवासी ताहिर समेत उसके अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी, हालांकि छात्रा के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर नामजद आरोपी की तलाश कराई जा रही है।