फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पति की हत्या के बाद अब मां बेटी पर हमला एक आरोपी पकड़कर 100 डायल पुलिस को सौंपा

पति की हत्या के बाद अब मां बेटी पर हमला एक आरोपी पकड़कर 100 डायल पुलिस को सौंपा

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या के बाद अब मां बेटी पर हमला एक आरोपी पकड़कर 100 डायल पुलिस को सौंपा
पति की हत्या के बाद अब मां-बेटी पर हमला
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में 22 फरवरी को एक व्यक्ति की हत्या के बाद अब आरोपी पक्ष ने मृतक की पत्नी और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। किसी तरह एक आरोपी मौके पर पकड़कर 100 डायल पुलिस को सौंपा गया। मगर, थाना पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
इस मामले की शिकायत पीड़ित सुनीता पत्नी स्वर्गीय प्रमोद त्यागी ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह से की। शिकायती पत्र में बताया गया है कि प्रमोद की हत्या के बाद से आरोपी पक्ष के लोग सुनीता और उसकी बेटी को बार-बार परेशान कर मुकदमा वापस लिए जाने की धमकी देते रहे हैं। आरोप है कि 29 जून की सुबह करीब 10 बजे सुनीता और उसकी बेटी गन्ने के खेत में नलाई कर रही थीं। तभी आरोपी पक्ष ने अचानक वहां धावा बोल दिया तथा मुकदमा वापस लिए जाने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छेड़खानी भी की गई। तभी शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग वहां आ गए, जिनकी मदद से एक आरोपी को पकड़कर 100 डायल को फोन कर बुलाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया। हालांकि उसे पता नहीं कैसे थाने ले जाकर छोड़ दिया गया। उधर, सुनीता का यह भी आरोप है कि नामजद पांच आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने क्लीन चिट देकर उसका नाम चार्जशीट से निकाल दिया। वही व्यक्ति अब पैरवी कर मुकदमा वापस लिए जाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता कई दिन से गांव छोड़कर पास के एक गांव में अपनी ननद के पास रह रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़िता का पक्ष सुनकर कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, नामजद आरोपी का नाम निकाले जाने की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed