{"_id":"5a8089394f1c1b8e238b7e64","slug":"31518373177-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गला घोटकर हत्या, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की गला घोटकर हत्या, शिनाख्त नहीं
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की गला घोटकर हत्या, शिनाख्त नहीं
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड गोयना के पास भट्टे के अहाते में अज्ञात किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला घोटकर हत्या की गई है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
रविवार की सुबह कुछ लोगों ने गोयना के पास एक भट्टे के अहाते में एक किशोर का शव पड़ा देखा। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। आशंका है उसकी हत्या गला घोटकर की गई है। शव की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। किशोर ने लाल व काले रंग का स्वेटर और काले रंग का ट्राउजर पहना था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में एएसपी राममोहन सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। किशोर की शिनाख्त न होने से आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और कर यहां शव लाकर फेंका गया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।