{"_id":"5a205dc14f1c1bca678bee56","slug":"31512070593-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम गांव के ही युवक ने किशोरी को झोपड़ी में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार सुबह थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि बुधवार शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी किसी काम से गांव में किसी के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे झोपड़ी में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को उस ओर आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।