{"_id":"59948f224f1c1b360d8b460b","slug":"31502908194-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे चोर ने कपड़ा व्यवसायी की पत्नी को घाेंपा चाकू
- आंख खुलने पर पत्नी ने विरोध किया तो चोर ने हमला कर भाग गया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। घर में घुसे चोरों ने जाग होने पर कपड़ा व्यवसायी की पत्नी को चाकू घोंप दिया। चोर 1.85 लाख की नकदी, समेत लाखों के गहने भी लेकर भाग गए।
गढ़-चौपला पर रोडवेज डिपो के सामने कपड़े की दुकान करने वाले संजय चावला परिवार के साथ शंकर कालोनी में रहते हैं। उनके घर में मंगलवार देर रात दो चोर दीवार फांदकर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखी सेफ का ताला खोलकर उसमें रखी रकम और जेवरात निकालने लगे। इसी बीच आहट होने पर कमरे में सो रही संजय की पत्नी दीपा की नींद खुल गईं। फिर चारपाई से उठकर एक चोर को दबोच लिया। लेकिन उसके दूसरे साथी ने दीपा पर चाकू से वार कर दिया, जिससे दीपा का हाथ जख्मी हो गया। जैसे ही उसकी पकड़ ढीली पड़ी वह चोर जंगल में खड़ी फसलों में छिपकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फसलों को घेरकर काफी देर तक कांबिंग करती रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। दीपा को महिला को परिजन आनन फानन में नर्सिंग होम को ले गए, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। कपड़ा कारोबारी ने बताया कि चोर सेफ में रखी 1.85 लाख की रकम समेत सोने चांदी के जेवरात भी ले गए हैं।
कस्बा चौकी इंचार्ज भगवत स्वरूप का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
शटर तोड़कर दुकान में चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। चिकन प्वाइंट का शटर तोड़कर चोर बैट्री, इनवर्टर समेत दो गैस सिलेंडर निकाल ले गए।
राजीव नगर का प्रवीन तोमर गढ़-चौपला के स्याना रोड पर चिकन प्वाइंट चलाते हैं। सोमवार देर रात चोरों ने चिकन प्वाइंट का शटर तोड़कर बैट्री, इनवर्टर समेत दो गैस सिलेंडर चोरी करने के बाद तंदूर, काउंटर, कोल्ड ड्रिंक की बोतलों समेत ट्यूब लाइटों को तोड़कर बर्बाद कर दिया। सुबह होने पर घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।