{"_id":"5c461b18bdec225334437110","slug":"21548098328-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ महंगा पड़ा फोटोशूट.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के साथ महंगा पड़ा फोटोशूट.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के साथ महंगा पड़ा फोटो शूट
हापुड़। तमंचे के साथ फोटो शूट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की शिकायत यूपी पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर की गयी। जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट निवासी कपिल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने कुछ दिन पहले तमंचे के साथ अपने और अपने नाबालिग बेटे की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। इस मामले की शिकायत किसी व्यक्ति ने यूपी पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर कर दी। उच्चाधिकारियों के आदेशों पर एएसपी राममोहन सिंह ने सीओ राजेश कुमार सिंह को आरोपी पिता की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। इस मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने आरोपी को शाहपुर जट्ट के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।