फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लक्की ड्रा का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

लक्की ड्रा का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लक्की ड्रा का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप
लक्की ड्रॉ का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी तीन भाइयों पर लक्की ड्रॉ के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

गांव बदनौली निवासी संजय ने दर्ज एफआईआर में कहा कि गांव निवासी अनुज, सचिन, चेतन पुत्र अमरपाल ने श्रीकृष्णा लक्की ड्रॉ के माध्यम से 10 मार्च 2016 से उससे प्रतिमाह 1500 रुपये प्रतिमाह जमा कराये। आरोपियों ने लक्की ड्रॉ के माध्यम से प्रत्येक माह एक सदस्य को उपहार देने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा कुछ और लोगों ने भी योजना में हिस्सा लिया। सदस्यों ने पूरे 25 माह किश्त देकर पूरा धन जमा करा दिया। सभी लोगों का करीब पांच करोड़ रुपये इन भाईयों ने जमा करा लिए। आरोपियों ने सभी सदस्यों को प्रति माह किश्त लेकर उसकी प्राप्ति के लिए कार्ड पर हस्ताक्षर भी किए थे। किश्तें पूरी होने पर सभी सदस्यों को दो माह बाद रुपये देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed