फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   परीक्षा देने आए फौजी से कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों ने अभद्रता की

परीक्षा देने आए फौजी से कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों ने अभद्रता की

Thu, 22 Mar 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने आए फौजी से कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों ने अभद्रता की
परीक्षा देने आए फौजी से कॉलेज प्रबंधन की अभद्रता
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। छुट्टी लेकर बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आए फौजी के साथ कॉलेज प्रबंधन और अध्यापकों ने अभद्रता की। फौजी ने चार के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद बुलंदशहर के गांव घुंघरावली निवासी अंकित ने बुधवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह फौज में नौकरी करता है, जो छुट्टी लेकर बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए आया था। बुधवार को वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में स्थित एक कॉलेज में अंग्रेजी की परीक्षा देने पहंचा। अंकित का कहना है कि परीक्षा देने के दौरान कॉलेज प्रबंधक ने कई बार उसकी सीट बदलवाई। इसका कारण पूछने पर प्रबंधक समेत अध्यापकों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्साए फौजी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद फौजी ने एक महिला अध्यापक समेत चार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed