{"_id":"5a8c67924f1c1b05738b8805","slug":"21519150994-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
गढ़मुक्तेश्वर। किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी दो दिन पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। किशोरी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे रविवार की रात सिंभावली क्षेत्र के एक फार्म हाउस से बरामद कर लिया था। किशोरी ने बताया था कि गांव भोवापुर निवासी बादल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो