{"_id":"5a1ea0574f1c1b96698b6146","slug":"21511956567-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के युवक से कार लूट की घटना में पुलिस चेती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर के युवक से कार लूट की घटना में पुलिस चेती
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर के युवक से कार लूट की घटना में चेती पुलिस
- पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गढ़मुक्तेश्वर। बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बुलंदशहर के युवक की कार से साइड लगने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाश उसकी कार भी लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव सफदलपुर का संदीप पुत्र कल्याण सिंह सोमवार की शाम करीब पौने चार बजे अपनी ईको कार से घर को लौट रहा था, जो मेरठ जनपद में रिश्तेदारी में अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर आ रहा था। गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव लोदीपुर और नानपुर के बीच आगे चल रही आई-20 और पोलो कार के चालकों ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे रफ्तार तेज होने पर पीछे से आ रही ईको कार की उनमें मामूली साइड लग गई। इस घटना के बाद दोनों कारों में सवार करीब आठ युवकों ने संदीप की जमकर धुनाई कर उसकी ईको कार को लेकर रफूचक्कर हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन के दौरान संदीप की कार को गांव हैदरपुर से बरामद कर लिया था। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि संदीप की तहरीर पर उससे मारपीट कर कार लूट ले जाने के आरोप में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की सुरागरसी कराई जा रही है, जिन्हें बहुत जल्द दबोचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।