फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अपह्त किशोरी का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा

अपह्त किशोरी का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा

Sun, 16 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अपह्त किशोरी का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा
किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर घेरा थाना
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पहले अपह्त किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शनिवार को सिंभावली थाने का घेराव कर हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने एसओ पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 जुलाई को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने गांव के ही रिजवान तथा सलाउद्दीन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


घटना के पांच दिन बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चलने पर नाराज परिजनों ने भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सतवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने चेतावनी दी है कि चार दिनों में किशोरी की बरामदगी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। एसओ ने किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed