फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गांधी फाटक के पास ट्रेन कर चपेट में आने से युवक की मौत

गांधी फाटक के पास ट्रेन कर चपेट में आने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांधी फाटक के पास ट्रेन कर चपेट में आने से युवक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। ससुराल से घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के कहने पर युवक का शव बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया है। मोहल्ला रजनी विहार निवासी 32 वर्षीय धमेंद्र पुत्र बलराम छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाता था। बृहस्पतिवार को वह मोहल्ला सद्दीकपुरा स्थित सुसराल गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे वह ससुराल से घर के लिए निकला था। रास्ते में गांधी फाटक के पास रेलवे लाईन पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। राहगीरों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की शिनाख्त धमेंद्र निवासी रजनी विहार के रूप में की। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चें है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम कराने की शर्त पर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed