{"_id":"5be9c9fabdec22694f461a6b","slug":"201542048250-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव इम्टोरी में आपसी विवाद में चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव इम्टोरी में आपसी विवाद में चले लाठी डंडे
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इम्टोरी में चले लाठी डंडे, चार घायल
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव इम्टोरी में सोमवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं नगर के मोहल्ला रामगढ़ी में भी पटाखे छुड़ाने को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह गांव इम्टोरी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष का एक और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी में रविवार रात पटाखे छुड़ाने को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। मोहल्ले में सगे भाई राजेंद्र व बंटी के पास पास ही मकान हैं। पुलिस के अनुसार एक भाई पटाखे छुड़ा रहा था। जबकि दूसरे ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो