{"_id":"5bca0e41bdec2269b16988d0","slug":"201539968577-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारदाना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारदाना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
- देहात थाना क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर स्थित गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी परिसर स्थित एक बारदाने के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी प्रीतम दुआ की चंड़ी मंदिर रोड पर जूट की बोरियां व कट्टे बेचने की दुकान है। प्रीतम दुआ ने पांच दिन पूर्व देहात क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर स्थित अपने एक परिचित के गोदाम में करीब दस लाख रुपये की कीमत के बोरियों व कट्टों के बंडल रखवा दिए थे। बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों ने गोदाम में आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटों को गोदाम से निकलता देखकर वहां मौजूद आसपास के लोगों ने फोन कर मामले की जानकारी मालिक को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी अनिमेष कुमार ने बताया कि आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।