फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किराया मांगने पर चालक और परिचालक की शामत आई

किराया मांगने पर चालक और परिचालक की शामत आई

Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
किराया मांगने पर चालक और परिचालक की शामत आई
युवक ने साथियों के साथ चालक परिचालक को पीटा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। वैट मोड़ के पास बुधवार सुबह किराया मांगने पर गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर बस के चालक और परिचालक से मारपीट कर दी, लेकिन बाद में युवकों के परिजनों के माफी मांगने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया।

अमरोहा से होकर जा रही एक निजी बस में बुधवार सुबह स्याना चौपला पर खड़ा एक युवक सवार हो गया था। वैट मोड़ के पास पहुंचते ही परिचालक ने किराया मांगा तो युवक ने गाली-गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। उस समय तो बस में मौजूद सवारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोपहर बाद बस वापस लौटी तो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने बस को गांव सरूरपुर के सामने रुकवा लिया और उसमें चढ़ गए। इसके बाद युवकों ने बस चालक राजेश और परिचालक गजेंद्र निवासी गजरौला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बस में मौजूद सवारियों में भगदड़ मच गई। हंगामा होने पर लोगों को आता देख चारों युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले। इसी दौरान रास्ते से होकर आने जाने वाले राहगीरों ने आरोपियों में शामिल दो युवकों को पहचान कर पीड़ित चालक को उनके नाम और पते की जानकारी दे दी। इस पर पीड़ित चालक और परिचालक ने मोबाइल से संपर्क किया तो आरोपी युवकों के परिजन कुछ ही देर में वहां आ गए। घटनाक्रम के विषय में जानकारी होने के बाद परिजनों ने अपने बेटों की हरकत पर शर्मिंदगी जताकर माफी मांग ली। इस पर पीड़ित चालक और परिचालक कोई कार्रवाई करने की बजाए बस लेकर अमरोहा के लिए रवाना हो गए। कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल राणा का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली पर कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं आई है। घटनाक्रम दूसरे थाना क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed