{"_id":"5a301ed34f1c1b7a548c2aa9","slug":"201513103059-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं देने पर दलितों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं देने पर दलितों को पीटा
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं डालने पर दलितों को पीटा
-शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
- एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। राशन डीलर के चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने दलितों को उनके घर में घुसकर पिटाई कर दी। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर मंगलवार को पीड़ितों ने मामले की एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी कुसुम देवी ने बताया कि गांव में तीन माह पहले राशन डीलर का चुनाव हुआ था। इसमें दबंगों के पक्ष में वोट नहीं डालने पर गांव के कुछ दबंग लोग रंजिश रखने लगे। दबंगों ने उन्हें सरकारी नलकूप से खेत की सिंचाई नहीं करने दी, जिसका विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज करते हुए घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और दीपक, सतीश व लाला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को मामले की शिकायत एएसपी से कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।