{"_id":"5c9683f1bdec22145544e94d","slug":"191553368049-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में लगी बायोमैट्रिक मशीन चोरी हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में लगी बायोमैट्रिक मशीन चोरी हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में लगी बायोमैट्रिक मशीन चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। सीएचसी में चिकित्सकों और कर्मचारियों की हाजिरी के लिए लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अधीक्षक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में हाइवे किनारे सीएचसी को बने कुछ ही माह हुए हैं। सीएचसी में चिकित्सकों समेत अन्य कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक मशीन भी लगाई गई थी। शुक्रवार की रात चोरों ने सीएचसी अधीक्षक कार्यालय के अंदर लगी मशीन चोरी कर ली। शनिवार की सुबह कर्मचारी पहुंचे, तो मशीन गायब देखकर उनके होश उड़ गए। जिन्होंने आनन-फानन में सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशि भूषण को सूचना दी। सीएचसी पहुंचने के बाद डॉ. शशि भूषण ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।