{"_id":"59aaf6d74f1c1b1d278b5014","slug":"191504376535-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में शनिवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
ब्रजघाट निवासी सोनू और राजपाल गंगा पुल पर सड़क किनारे चाय की दुकान लगाकर अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं। उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और लाठी-डंडे चल पड़े। इस दौरान बीच-बचाव कराने पहुंची राजपाल की बहू पूनम भी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ब्रजघाट चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।