{"_id":"5c5c7b81bdec2226154d11c8","slug":"181549564801-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली ने तीन वर्षीय मासूम को कुचला, मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इससे स्कूटी सवार एक बच्ची सड़क पर गिर गई जिसे ट्रैक्टर ट्राली उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की दादी घायल हो गई। वहीं बच्ची की मां को हल्की चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी अनिल की पत्नी सुषमा स्कूटी से अपनी तीन वर्षीय बच्ची गुड्डा और सास बसंती के साथ किसी काम से पिलखुवा जा रही थी। इस दौरान स्वर्ग आश्रम रोड पर कांति की धर्मशाला के पास सुषमा ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जब वह ओवरटेक कर ही रही थी कि सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इस दौरान तीन वर्षीय गुड्डा स्कूटी से सड़क पर गिर गई जिसे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसमें उसकी दादी बसंती गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बच्ची की मां को हल्की चोट लगी है। दादी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।