{"_id":"5a9833854f1c1b78028b725d","slug":"181519924101-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अमरोहा के अधेड़ की मौत, दोस्त की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अमरोहा के अधेड़ की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में अमरोहा के अधेड़ की मौत, एक की हालत गंभीर
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। इसमें एक ने इलाज के दौरान मेरठ में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जनपद अमरोहा के कस्बा उझारी निवासी विपिन और उसका दोस्त राजू किसी काम से बृहस्पतिवार को हापुड़ को गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार में जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा विपिन और पीछे बैठा राजू घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम को ले आई। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने 50 वर्षीय विपिन पुत्र रामभरोसे को मेरठ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया और राजू की हालत भी गंभीर बनी हुई है।