{"_id":"5a9833804f1c1b45438b4e8e","slug":"181519924096-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड की मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गढ़ के गांव जनूपुरा निवासी जगदीश का 40 वर्षीय बेटा जय भगवान उर्फ भोला मेरठ में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है। होली के त्योहार पर बृहस्पतिवार की शाम जय भगवान अपनी पत्नी रामेश्वरी के साथ स्कूटर से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गढ़-मेरठ रोड पर हिरनपुरा चौकी के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर में टक्कर मार दी। जिससे जय भगवान नियंत्रण खो बैठा और स्कूटर फिसल गया। घटना में जय भगवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।