फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कुष्ठ आश्रम में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया

कुष्ठ आश्रम में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया

Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया
कुष्ठ आश्रम में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया तांडव
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। कुष्ठ आश्रम में हथियारबंद बदमाशों ने तांडव मचाकर महिलाओं समेत कई कुष्ठ रोगियों को बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाश डेढ़ लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान भी लूटकर ले गए।
ब्रजघाट गंगानगरी में श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान के सहारे जिंदगी गुजारने वाले कुष्ठ रोगियों पर सोमवार देर रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। हथियारों से लैस पांच बदमाश पीछे की दीवार फांदकर पलवाड़ा रोड के कुष्ठ आश्रम में घुस गए। इनमें से दो तमंचे लेकर छत पर खड़े हो गए, जबकि उनके बाकी साथी अंदर घुस गए। बदमाशों ने मारपीट करते हुए राधेश्याम, नन्हे, फूलमणि, मुन्नी, संतोष, गरिमा को गोली मारने की धमकी देकर अपने कब्जे में कर कमरे में बंधक बना दिया। उसके बाद बदमाश कुष्ठ आश्रम में रहने वालों के सेफ संदूक खंगालकर उनमें रखी करीब डेढ़ लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये कीमत का सामान लूटकर फरार हो गए। एसएसआई आरके राठी का कहना है कि कुष्ठ आश्रम में हुई घटना की जांच कराई जा रही है। बदमाशों की सुरागरसी कर उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम की छत पर आहट होते ही संदेह होने पर राधेश्याम ने सौ नंबर पर कॉल कर दी। इस बीच बदमाश नीचे उतर आए थे। कुछ देर बाद लखनऊ मुख्यालय से पते की पुष्टि करने को कॉल आई तो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से किए बंद
कुष्ठ आश्रम में वारदात करने वाले बदमाश काफी शातिर थे। उन्होंने आश्रम में घुसने से पहले आसपास में बने कई मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। जिससे कोई शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मदद करने न आ सकें।

दो लोगों की कर दी थी हत्या
ब्रजघाट में दो कुष्ठ आश्रम हैं, जिनमें महिलाओं समेत दर्जनों कुष्ठ रोगी रहते हैं। एक कुष्ठ आश्रम में वर्ष 2002 को भी बदमाशों ने जमकर लूटपाट की थी, जो विरोध होने पर दो लोगों को मौत की नींद सुलाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed