फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बछलौता नहर पुल से गुजरते दुकानदार को अधमरा कर 35000 रुपये व मोबाइल लूटा

बछलौता नहर पुल से गुजरते दुकानदार को अधमरा कर 35000 रुपये व मोबाइल लूटा

Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बछलौता नहर पुल से गुजरते दुकानदार को अधमरा कर 35000 रुपये व मोबाइल लूटा
दुकानदार को पीटकर किया अधमरा, नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन


- 35 हजार की नकदी व मोबाइल लूटा
100 नंबर और थाने पर सूचना दी, रिपोर्ट की प्रति दूसरे दिन भी नहीं मिली

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बाबूगढ़ के बछलौता गांव की नहर के पुल पर बाइक सवार दुकानदार को घेरकर चार बदमाशों ने रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। फिर दुकानदार से 35 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर भाग गए। बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। 100 नंबर और थाने पर सूचना देने के 20 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। इसकी रिपोर्ट की कॉपी दूसरे दिन भी पीड़ित को नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के होशियारपुर गढ़ी निवासी सोनू बाबूगढ़ छावनी कस्बे में इलेक्ट्रानिक का सामान बेचने और मरम्मत करने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात भी करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद सोनू अपनी बाइक से होशियारपुुर गढ़ी लौट रहे थे। जैसे ही वह बछलौता नहर पुल पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाश उसे ओवरटेक कर उसके आगे का रास्ता रोककर खड़े हो गए। तभी पीछे से दूसरी बाइक पर आए दो बदमाशों ने सोनू के सिर पर रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह बाइक से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश उनके पास से 35 हजार रुपये की नकदी, 14 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और उसकी बाइक की चाबी तथा कागजात लूटकर भाग गए। इसके बाद दो अन्य राहगीर बाइक पर सवार होकर वहां से गुजरे जिन्होंने सोनू को पड़ा देखकर 100 नंबर तथा थाने को सूचना दी। सोनू के एक परिचित अजित चौधरी का कहना है कि सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। इस वारदात की सूचना मिलने पर सोनू के गांव से काफी लोग वहां पहुंचे और उसे हापुड़ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में एक तहरीर बाबूगढ़ थाने में दी गई लेकिन रिपोर्ट की कापी दूसरे दिन भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडी एसपी राम मोहन सिंह से जानकारी की गयी तो पता चला कि वह अवकाश पर हैं तथा जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed