फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   18 million deceased doctor extracted ATM

मृत चिकित्सक के एटीएम से निकाले 18 लाख

Tue, 29 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 29 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
18 million deceased doctor extracted  ATM
चिकित्सक की विधवा - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक की मौत के बाद बैंक द्वारा एटीएम जारी करने और 17.98 लाख की रकम निकालने का मामला सामने आया है। चिकित्सक की विधवा ने बैंक अफसरों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन


इससे बैंक अधिकारियों में हड़कंप मचा है। बैंक अफसर चिकित्सक के परिजनों द्वारा ही एटीएम से रुपये निकालने की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में संबंधित एटीएम बूथों की सीसीटीवी फुटेज निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रजघाट में क्लीनिक करने वाले डा. सुनील त्यागी का लंबी बीमारी के बाद 21 सितंबर 2015 को निधन हो गया था। उनका गढ़ की आईसीआईसीआई बैंक शाखा में खाता संख्या 178401501543 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खाते में जिसमें उनकी मौत के समय ब्याज से अलग 1808636.42 रुपये जमा थे। उनकी पत्नी माधुरी त्यागी ने बताया कि चिकित्सक की मौत के बाद उसके नाम पर फर्जी ढंग से एटीएम जारी कर दिया गया था।

उसके माध्यम से कई बार में चिकित्सक के खाते से 17.98 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए गए। पति के खाते के रुपये अपने नाम कराने बैंक पहुंचने पर उसे इसकी जानकारी हुई। इससे माधुरी के होश उड़ गए और वह बैंक में पहुंची।

अफसरों ने उसे रकम लौटाने का झांसा देकर वापस भेज दिया अब माधुरी ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पति की मौत के बाद जारी हुए एटीएम से रुपये निकालने का भंडाफोड़ हुआ।

उसने सोमवार को अपने परिजनों के साथ गढ़ कोतवाली में पति के खाते से इतनी बड़ी रकम निकाले जाने की साजिश में शाखा प्रबंधक समेत सेल्स ऑफिसर की मुख्य भूमिका होने की बात कहते हुए तहरीर दी है।

ये अफसर पति की मौत होने के बाद घर पर शोक जताने भी पहुंचे थे। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। पीड़ित महिला की तहरीर लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।


शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार का कहना है कि चिकित्सक सुनील त्यागी की मौत होने के बाद परिजनों ने बैंक में कोई सूचना नहीं दी थी। जिसके चलते पहले से ही जारी एटीएम के माध्यम से ही रुपया निकाला गया है।

यह रुपया चिकित्सक के परिवार के लोगों द्वारा ही निकाला गया। फिर भी सीसी टीवी फुटेज निकलवाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed