फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पत्नि ने प्रेमी के साथ मिल किया पति की हत्या का प्रयास999

पत्नि ने प्रेमी के साथ मिल किया पति की हत्या का प्रयास999

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पत्नि ने प्रेमी के साथ मिल किया पति की हत्या का प्रयास999
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल किया पति की हत्या का प्रयास
विज्ञापन


हापुड़। पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रच दिया। दोनों ने रविवार की रात पति पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपियों को दबोच लिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर छह निवासी रिहान पुत्र फैजल का मोहल्ले में ही दांतों का क्लीनिक है। रिहान की शादी 12 फरवरी 2012 को थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कलछीना निवासी एक महिला से हुई थी। रिहान के अनुसार रविवार रात करीब डेढ़ बजे उसकी पत्नी घर के दूसरे कमरे में मौजूद रिश्तेदार सलीम के साथ उसे मारने का षड्यंत्र रच रही थी। इस बारे में पूछने पर रिश्तेदार सलीम ने लोहे की छड़ से वार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया और चैन से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। लेकिन शोर सुनकर परिजन जाग गये और उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया। परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छह माह से महिला का उसके दूर के रिश्तेदार सलीम निवासी किठौर नई बस्ती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद से ही सलीम का रिहान के घर पर काफी आना जाना था। दोनों की बीच अवैध संबंध की बात जब रिहान को पता चली तो वह इसका विरोध करता था। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पति की तहरीर पर उसकी पत्नी व आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed