{"_id":"5bf9a485bdec2241cc617d38","slug":"171543087237-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
गढ़मुक्तेश्वर । सिंभावली से जनपद अमरोहा क्षेत्र के गजरौला कस्बे से मूंगफली खरीदने जा रहे व्यापारी को लिफ्ट देकर बदमाशों ने 70 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जिसके बाद उसे सड़क पर फेंक कर भाग निकले।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी व्यापारी इस्लाम शनिवार की सुबह जनपद अमरोहा क्षेत्र के कस्बा गजरौला से मूंगफली खरीदने के लिए जा रहा था। जो सुबह सवारी के इंतजार करता हुआ हाइवे किनारे खड़ा हो गया। इसी बीच हापुड़ की तरफ से आ रही एक कार वहां आकर रूकी। जिसके चालक ने उससे मुरादाबाद/ गजरौला जाने के लिए पूछा। कार में कई लोग बैैठे हुए थे। जिन्हें देखकर इस्लाम ने भी कार में लिफ्ट ले ली। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए व्यापारी से 70 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जिसके बाद बदमाशों ने उसे गजरौला क्षेत्र में हसनपुर रोड पर चलती कार से धक्का दे दिया और भाग निकले। जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद होश में आने पर उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।