{"_id":"5bc23a45bdec2269b51824ec","slug":"171539455557-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, मौत--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, मौत--
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने खुद को गोली मारी, मौत
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने कमरे में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने आत्महत्या के संबंध में तहरीर दी है।
थाना हाफिजपुर प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि गांव गिरधरपुर निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र उर्फ कल्लन अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। परिजनों ने बताया कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते वह पिछले तीन दिन से गांव स्थित अपने पैतृक मकान में आकर रह रहा था।
बताया गया है कि शुक्रवार रात कल्लन ने शराब पी और बिना खाना खाए सो गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई सुंदर का दावा है पति पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसे लेकर कल्लन काफी परेशान था। इसी के चलते वह अपने मकान के हिस्से में अकेले रह रहा था। शुक्रवार रात कल्लन ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। भाई ने आत्महत्या के संबंध में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।