{"_id":"5ab2a4ea4f1c1bb3758b6ab3","slug":"171521657066-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन भिड़े
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर एक के बाद एक चार वाहन भिड़े
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हाईवे समेत दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां से तीन लोगों को हापुड़ रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
सिंभावली शुगर मिल गेट के सामने बुधवार की तड़के कुछ तरल पदार्थ बिखरा हुआ था। इस पर सुबह हुई बूंदाबांदी के चलते फिसलन की स्थिति बन गई, जिससे कई बाइक सवार अचानक फिसल गए। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने तेजी से ब्रेक लगा दिए तो कैंटर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे के बीच में खड़ा हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रे न बुलाकर कैंटर को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
वहीं, दूसरी घटना में हाईवे पर बड़े बिजलीघर के सामने सचिन की बाइक फिसल गई। उसको बचाने के चक्कर में डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस बीच पीछे से आ रही एक ईको कार, बस आपस में टकरा गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक आईटेन कार भी बस से जा टकराई। घटना में कार में मौजूद अमरोहा निवासी महताब आलम सैफी, अनवार खां, निशा, नूरजहां, मतीना गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने मतीना, निशा और अनवार को गंभीर हालत में हापुड़ रेफर कर दिया है।