फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हुए

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हुए

Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हुए
सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर दो को मेरठ रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल हो गए, जिनमें हालत नाजुक होने पर दो को मेरठ रेफर किया गया है।
गढ़ के स्याना चौपला पर शुक्रवार की रात करीब दस बजे नेशनल हाईवे पर डग्गामार जीप ने सेंट्रो कार को साइड मार दी, जिससे कार चालक सुहेल और पास वाली सीट पर बैठी उसकी पत्नी शाइस्ता घायल हो गई। जो दिल्ली के ओखला में रहकर कपड़ों का कारोबार करते हैं और बकरीद मनाने को बरेली के इज्जतनगर में स्थित अपने घर को जा रहे थे। दूसरी घटना शनिवार की सुबह करीब सात बजे गांव अल्लाबख्शपुर के सामने स्पीड ब्रेकर पर हुई, जहां तेज रफ्तार केंटर ने बाइक को पीछे से साइड मार दी। जिससे बाइक चला रहा नितिन और पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गौरव निवासी शहादरा दिल्ली घायल हो गए, जो गजरौला जा रहे थे। तीसरी घटना स्याना चौपला पर अधर में अटके फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां सर्विस रोड बनाने को खड़े बोर्ड से इंडिका कार टकराने पर ड्राइविंग कर रहे निशांत समेत उसके दोस्त विवेक और प्रशांत निवासी मयूर विहार दिल्ली घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम ले आई, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने गौरव और प्रशांत को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed