फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजलीघर से 4.56 लाख कैश लूटकर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,दो गिरफ्तार

बिजलीघर से 4.56 लाख कैश लूटकर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,दो गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर से 4.56 लाख कैश लूटकर भागे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,दो गिरफ्तार
एनकाउंटर में पकड़े बदमाशों को पब्लिक ने पीटा, एक की मौत
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित पावर स्टेशन से रविवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश 4.56 लाख कैश लूटकर हथियार लहराते हुए भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। श्यामपुर ददायरा गांव के जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोच लिए।

पब्लिक ने पुलिस से छीनकर बदमाशों की जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 10 बजे एक की मौत हो गई। दोनों बदमाश बुलंदशहर के सिकंदराबाद के बताए गए हैं। उनसे लूटा गया कैश बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर दो बजे दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने कैश रूम के बाहर बिल जमा कर रहे दो ग्राहकों को हथियारों के बल पर दबोच लिया। इसके बाद अंदर से बंद कैश रूम की खिड़की में तमंचा घुसाकर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने कैशियर नीटू व साथी सतेंद्र की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने मारपीट कर इनसे बिल कलेक्शन के 4.56 लाख रुपये और चारों के मोबाइल लूट लिए। बदमाश कर्मचारियों और दोनों ग्राहकों को कैश रूम में बंद कर फरार हो गए।

कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। बाहर से आए चाय वाले के दरवाजा खोलने पर ये बाहर निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जेई महरोज व कैशियर नीटू ने लूट के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।

तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई। स्वर्ग आश्रम रोड पर फैंटम पुलिस को बदमाश धनौरा की ओर जाते दिखाई दिए। सूचना फ्लैश होते ही पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को श्यामपुर व ददायरे के जंगल में घेर लिया।

एसपी हेमंत कुटियाल, एडी एसपी राम मोहन सिंह,सीओ शैलेन्द्र राठौर और कोतवाल आरके सिंह समेत कई थानों की पुुलिस वहां पहुंच गई। गन्ने के खेत में एसपी कांबिंग का नेतृत्व करने लगे। तभी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों दबोच लिए गउ। पब्लिक ने पुलिस से बदमाशों को पुलिस से छीनकर जमकर पीटा।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको लोगों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात 10 बजे एक की मौत हो गई। इनके पास से लूटी गई रकम बरामद हो गई। शाम तक तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस कांबिग करती रही।


एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों से लूटा गया पूरा कैश बरामद हो गया है। एक पिस्टल बरामद की गई है। दोनों बदमाश बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी बताए गए हैं। एक घायल बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकतर वारदातों में अपाचे बाइक ही प्रयोग की जा रही थी, जो इनसे बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed